गाजीपुर, फरवरी 18 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। भारत सरकार के पोषण भी, पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय आंगनवाड़ी प्रशिक्षण ब्लाक मुख्यालय के सभागार में बुधवार से शुरू हुआ। इस पहल का उद्देश्य शून्य से छह साल के बच्चों के लिए पोषण के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा देना है। यह प्रशिक्षण कुल नौ दिनों में तीन-तीन दिन के तीन बैचों में संपन्न होगा। प्रत्येक बैच में 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनम सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय सत्र के दौरान 'नवचेतना' (0-3 वर्ष) और 'आधारशिला' (3-6 वर्ष) पाठ्यक्रमों के माध्यम से खेल-आधारित शिक्षा और कुपोषण प्रबंधन सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य आंगनवाड़ी केंद्रों को शिक्षण केंद्रों में बदलना है, जहां बच्चे खेल-खेल में शिक्षा प्राप्त कर सकें और उनका सर्व...