लखनऊ, सितम्बर 8 -- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय सितंबर से ही जोड़ दिया जाएगा जो कि अक्तूबर में मिलने वाले मानदेय के साथ मिलेगा। अक्तूबर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 12 हजार रुपये मासिक मानदेय और सहायिकाओं को 6 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलने लगेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मंगलवार को मानदेय बढ़ाने की घोषणा किए जाने के बाद बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार अभी तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 8 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता था। अब 4 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी होने के बाद उन्हें कुल 12 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ियों और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, 5 लाख का कैशलेस इलाज भी, योगी के 3 तो...