हाथरस, सितम्बर 9 -- सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण के अवसर पर तहसील सभागार में आयोजित आंगनवाड़ी सम्मान समारोह एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में विधायक बीरेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रेरणादायी उद्बोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र...