आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ा, अब हर माह मिलेंगे 12 हजार रुपये
कन्नौज, सितम्बर 8 -- कन्नौज, संवाददाता। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए मंगलवार का दिन राहत और उत्साह लेकर आया। शासन ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मासिक मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये कर दिया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और उनके परिवार को मुख्यमंत्री चिकित्सीय कैशलेस योजना के तहत प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक उपचार की सुविधा भी मिलेगी। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं तथा महिला कल्याण विभाग के लाभार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। यह भी पढ़ें- कुपोषण को मात देने वाले 20 बच्चों का सम्मान कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.