आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने संभाला कार्यभार
मैनपुरी, सितम्बर 15 -- जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। विकास भवन स्थित जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग कराई। कई कार्यकत्रियां अपने बच्चों, पति और अन्य परिजनों के साथ ज्वाइनिंग लेने पहुंचीं। जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 74 और सहायिकाओं के 70 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। नियुक्ति प्रक्रिया करीब ढाई माह से चल रही थी। बीते आठ सितंबर को चयनित कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की सूची जारी की गई थी। इसके बाद अब ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। जिले में कुल 1788 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। नई नियुक्तियों के बाद सभी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की तैनाती हो गई है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.