आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां की गईं प्रशिक्षित
बहराइच, सितम्बर 3 -- विशेश्वरगंज संवाददाता। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की क्षमता वर्धन तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए बेहतर एवं सुरक्षित सीखने का वातावरण विकसित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। रॉकेट लर्निंग संस्था की जिला समन्वयक अंजुम ने कार्यकत्रियों को बच्चों के समग्र विकास, खेल-खेल में सीखने, शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग, सुरक्षा एवं संरक्षण आदि विषयों पर प्रशिक्षण किया। प्रशिक्षण के समापन पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीडीपीओ आनंदपाल चौधरी ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए बच्चों के विकास और सुरक्षा के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य सेविका शशिबाला सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.