बांका, अगस्त 26 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता : बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर रजौन प्रखंड शाखा से जुड़ी सेविका-सहायिकाओं ने मंगलवार को पांच सूत्री मांगों को लेकर सीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना दिया। सेविकाओं ने सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। संघ की जिला सचिव व प्रखंड अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि उनकी कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। सरकार को इस दिशा में जल्द पहल करनी चाहिए। धरना के दौरान सेविकाओं ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को फाइव जी मोबाइल और सालाना चार हजार रुपये की रिचार्ज राशि देने की मांग की। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार ग्रेच्युटी लागू करने और फरवरी माह से बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- अपनी मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना प्रदर्शन इस दौरान स...