पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। जिले भर के आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों को जल्दी ही स्मार्टफोन प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए बाल विकास विभाग तैयारी में जुटा हुआ है। जिले भर में 1960 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहे हैं, जहां पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग बेहतर ढंग से हो। इसके लिए तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सुपरवाइजर को स्मार्टफोन दिए जाएंगे जो जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गए हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुड़ी ने बताया कि 1985 स्मार्टफोन प्राप्त हुए हैं, जो सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- अंबियापुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बांटे स्मार्ट फोन जल्द ही इन स्मार...