गंगापार, जनवरी 28 -- राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार विकास खंड कौंधियारा में बुधवार को 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमुदाय को पूर्व प्राथमिक शिक्षा के महत्व, निपुण भारत अभियान तथा 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक करना रहा। विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम का संचालन नीरज कुमार मिश्र एवं बद्री प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका रश्मि सिंह एवं प्रिया द्विवेदी द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात अजमतुन निशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं नीतू सेंगर एवं वंदना श्रीवास्तव ने टीएलएम का प्रभावी प्रस्तुतीकरण कर प्री-प्राइमरी शिक्षा की गतिविधियों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.