आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ताओं, छात्राओं, वकीलों को राहत की तैयारी, योगी सरकार का अनुपूरक बजट आज
लखनऊ, अगस्त 4 -- यूपी की योगी सरकार मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को इस वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट लेकर आ रही है। तकरीबन 40 हजार करोड़ रुपये के आकार वाले इस अनुपूरक बजट में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बढ़े मानदेय का रास्ता साफ हो सकता है। इसके साथ ही छात्राओं को स्कूटी के लिए ज्यादा धन और वकीलों को कैशलेस इलाज के लिए अतरिक्त रकम के अलावा चुनावी साल में कुछ नई घोषणाओं को भी शामिल किया जा सकता है। आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाना इसी कड़ी का हिस्सा होगा। इससे पहले सरकार शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में इजाफा कर चुकी है।कृषक छात्रवृत्ति योजना में भी बढ़ोतरी सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना में दो हजार रुपये बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त राशि की व्यवस्था इस अनुपूरक बजट में हो सकती है। योगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.