देवरिया, नवम्बर 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का आयुष्मान कार्ड बनेगा। जिले के 3155 आंगनवाड़ी व 2440 सहायिकाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। बाल विकास परियोजना आफिस पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। कार्ड बनने से आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को 5 लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रदेश सरकार ने विभिन्न वर्ग के लोगों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित किया है। प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं को भी आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दिया है। जिससे जरूरत पड़ने पर उन्हे चयनित सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में पांच लाख रूपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सके। करीब 20-25 साल से कार्य करने के बाद भी आंगनवाड़ी व सहायिकायें आयुष्मान कार्ड की सुविधा से वंचित थी। जिले के 3155 आंगनवाड़ी व 2440 सहायिकायें नगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.