आंगनबाड़ियों और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, 5 लाख का कैशलेस इलाज भी, योगी के 3 तोहफे
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की दो लाख 51 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं के लिए खजाना खोल दिया। सीएम योगी ने तीन तोहफ हैं। आंगनबाड़ियों का मानदेय 8 हजार से बढ़कर 12000 रुपए कर दिया है। इसके साथ ही सहायिकाओं का मानदेय अब 6000 कर दिया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को हर साल 5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लाभ दिया जाएगा। इस साथ ही एक एडिशनल साड़ी के लिए 500 की धनराशि जारी की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अयोध्या के जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय 8 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.