गाज़ियाबाद, मार्च 28 -- मोदीनगर,संवाददाता। गांव मानकी में आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में खेल रहे तीन बच्चों के ऊपर लोहे का गेट गिर गया। गंभीर हालत में तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मौके का मुआयना कर जांच के आदेश दिए हैं।गांव मानकी के आंगनबाड़ी केंद्र में शाहिस्ता अपनी देवरानी आस्मीन का पोषाहार लेने के लिए शनिवार सबुह 11बजे केंद्र पर पहुंची थी। उनके साथ पांच वर्षीय जासीया व तीन वर्षीय जैद भी गए थे। जासीया व जैश केंद्र परिसर में छह वर्षीय बच्चे फैजान के साथ खेलने लगे। खेलते समय बच्चे आंगनबाड़ी केंद्र के गेट के पास पहुंच गए। इसी बीच अचानक लोहे का गिर गिर गया, जिसके नीचे तीनों बच्चे दब गए। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों को गेट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.