गोड्डा, जुलाई 31 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल परिसर में हेल्दी लिवर कैंपेन के अंतर्गत जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे से आयोजित शिविर में हाई रिस्क ग्रुप के अंतर्गत सफाई कर्मियों, मेडिकल स्टाफ एवं चिकित्सा पदाधिकारियों की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी की जांच की गई। शिविर में कुल 193 हेल्थ सर्विस प्रोवाइडरों की स्क्रीनिंग की गई। जिला नोडल पदाधिकारी, राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. परमानंद दर्वे ने बताया कि है हेपेटाइटिस ए के लिए आईजीएम एचएवि एंटीबॉडी टेस्ट किया जाता है, जो हालिया या नए संक्रमण की पहचान करता है। यह भी पढ़ें- नवा...