बांदा, मार्च 23 -- बांदा, संवाददाता। तिंदवारी थाने के सिंहपुर गांव में आंख में टार्च लगाने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। लाठी व फरसे के वार से पिता-पुत्र समेत तीन के सिर फट गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों ने जल्द गांव न छोड़ने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत नौ के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। सिंहपुर गांव चुनकाई का पुत्र 22 वर्षीय राहुल शुक्रवार को शाम दरवाजे पर बैठा था। आरोप है कि तभी गांव सोनू पुत्र रामलाल आया और उसकी आंख में टार्च से रोशनी लगाई। राहुल ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करते चला गया। कुछ देर बाद सोनू, उसका पिता रामलाल, शिवऔतार, रामलाल, चुन्नू, ऊषा, प्रीती, राजबहादुर, प्रेम बहादुर व शिव प्रताप एक राय होकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.