बागपत, मार्च 2 -- बागपत। शहर की इस्लामनगर कालोनी का एक युवक आंख में गिल्ली लगने से घायल हो गया। परिवार वाले घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तो वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद मेरठ रेफर कर दिया। श्मशान घाट के पास स्थित इस्लामनगर कॉलोनी निवासी सलीमा ने बताया कि उसका बेटा इम्तियाज सोमवार की सुबह दूध लेने जा रहा था। तभी एक खाली प्लॉट में कुछ बच्चे गिल्ली डंडा खेल रहे थे। बच्चों की गिल्ली उसके बेटे की आंख पर आकर लगी। इससे चक्कर आने से उसका बेटा वहीं पर गिर गया और उसे उल्टियां होने लगी। अपने बेटे को लेकर सीएचसी में उपचार कराने पहुंची, तो उसकी आंख और सिर में ज्यादा चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी घायल इम्तियाज को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। शहर चौकी इंचार्ज शिवकुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.