नई दिल्ली, मार्च 11 -- UP News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार (11 मार्च 2026) को लखनऊ में 'गौ रक्षा' के नाम से एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें 26 शर्तों के साथ प्रशासन की इजाजत मिली है। अब इन शर्तों को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर लिखा- आँख और मुँह कितने सेंटीमीटर खुल सकते हैं, ये शर्त भी रख देते.। उन्होंने प्रशासन की शर्तों को 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि' और कमजोर सत्ता की पहचान बताया। कोविड नियमों और अन्य पाबंदियों का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर सनातन और ब्राह्मण समाज के अपमान का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- विदेश भाग सकते हैं अविमुक्तेश्वरानंद, आशुतोष ने की पासपोर्ट जब्त करने की मांग मीड...