हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 12 -- उदय प्रकाश, भभुआ। बिहार के कैमूर जिले में 'भूत' करने के शक में एक बुजुर्ग महिला की बर्बर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने 65 साल की महिला मुराही देवी की एक आंख फोड़ दी। उनके चेहरे को गर्म रॉड से दागा गया। फिर पीट-पीटकर बेरहमी से उनकी हत्या कर दी गई। मृतक महिला अधौरा थाना क्षेत्र के लेवा गांव की रहने वाली थी। वारदात मंगलवार रात की बताई जा रही है, पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली। मुराही देवी के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने उसके ही गांव की लालीवती देवी और उसकी बेटी गूंजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। मृतका के बेटे अवध लाल और सोना लाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनकी मां की एक आंख फोड़ दी। दूसरी आंख में भी चोट लगी है। चेहरे पर लोहे के गर्म रॉड से दागने का निशा...