भदोही, जून 9 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में आंख से पीड़ित बच्चों की संख्या में तीन गुना इजाफा हुआ है। बच्चों की दृष्टि इस कदर कमजोर हो रही है कि उन्हें पास की दीवारों और फ्लैक्स बोर्ड पर लिखे शब्द और अंक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसी कारण बच्चों को चश्मा लगाना पड़ रहा है। आंख से पीड़ित 20 से 30 बच्चे प्रतिदिन इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप के अधिक उपयोग से आंखों का पानी कम हो रहा है। ओपीडी में आंखों से पीड़ित बच्चों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंखों की दृष्टि कमजोर होने से बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर बच्चों का अधिक समय मोबाइल और लैपटॉप पर बीत रहा ...