अंबेडकर नगर, जनवरी 30 -- अम्बेडकरनगर। सीएचसी मीरानपुर में अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत दृष्टिबाधित स्कूली बच्चों में जांच के उपरांत चश्मों को वितरण हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने चश्मा वितरित करते हुए कहा मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर जाति और वर्ग के महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और बुजुर्गों की स्वास्थ्य के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। केंद्र अधीक्षक डॉ नूर अहमद ने बच्चों को प्रत्येक दिन गाजर और चुकंदर का सलाद आहार में शामिल करने का आह्वान किया। चश्मा वितरण समारोह में डॉ फूल चंद वर्मा, डॉ सुधा वर्मा, वीपीएम पवन वर्मा, वीसीपीएम शाहिद कमर, नेत्र परीक्षण अधिकारी बाबूराम, सहित आरबीएस टीम के कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.