अलीगढ़, मार्च 26 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल कस्बा निवासी एक मजदूर युवक की कस्बा जेवर में मजदूरी का कार्य करते समय चौथी इमारत से गिरी सरिया का आंख से आर पार होने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता कलुआ के अनुसार, उसका बेटा अशरफ निवासी मोहल्ला पल्लेदार पाडा (22) पिछले कई वर्षों से निर्माणाधीन भवनो में लेंटर डलने से पूर्व जाल डालने का कार्य करता था। बुधवार को भी कस्बा निवासी अपने चार अन्य साथियों के साथ जेवर स्थित भूपसिंह कॉलोनी में जाल बांधने गया था तथा दोपहर 2 बजे नीचे से सरिया उठाने का कार्य कर रहा था तभी काम के दौरान ऊपर से सरिया नीचे गिरी। इसी दौरान अशरफ ने ऊपर की ओर देखा, तभी सरिया आंख के पास से आर-पार हो गई। वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे साथी एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। घटना की सूचना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.