जौनपुर, मई 5 -- मुंगराबादशाहपुर। नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित आदर्श बाल विद्या मंदिर में सोमवार को विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन समाजसेवी उमाशंकर चौरसिया द्वारा किया गया। सदगुरू सेवा संस्थान, चित्रकूट के सहयोग से आयोजित इस शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सौ मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन हेतु चिन्हित किया गया। चयनित 12 मरीजों को संस्थान की बस से चित्रकूट भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन कराया जाएगा। इसके अलावा, जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...