नई दिल्ली, अगस्त 19 -- नीट पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा की घटना को माहभर पूरे हो गए। फिर भी इस घटना में पैलेट गन के छर्रे लगने से घायल छात्रों के जख्म अभी भरे नहीं हैं। वहीं, जख्मी प्रदर्शनकारियों में इस बात की टीस भी है कि अब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से उनसे कोई संपर्क नहीं किया जा रहा है।दूसरी सर्जरी के बाद भी नहीं लौटी आंख की रोशनी नजफगढ़ के रहने वाले छात्र साहिल लोचव की दूसरी सर्जरी कराने के बाद भी दायीं आंख की रोशनी नहीं लौट पाई। साहिल व एक अन्य छात्र का दायां हाथ भी कमजोर हो गया है। पीड़ित छात्र और उनके परिजन ने अपना दर्द बयान किया। 19 वर्षीय साहिल की दायीं आंख में पैलेट के छर्रे लगने से कॉर्निया में छेद हो गया था। उसकी मां ज्योति के मुताबिक, 20 जुलाई की घटना में साहिल की आंख और हाथ में छर्रे ल...