फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर स्थित नेत्र अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों कंजक्टिवाइटिस पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी हुई है। आंखों में संक्रमण, लालिमा, खुजली और पानी आने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डाक्टर मरीजों का उपचार करने के साथ संक्रमण से बचाव के उपाय भी बता रहे हैं। मदन मोहन मालवीय नेत्र अस्पताल में रोजाना करीब एक सैकड़ा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक मरीज एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस से पीड़ित पाए जा रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक मौसम में बदलाव, खेतों की मड़ाई के दौरान उड़ी धूल, परागकण और वातावरण में मौजूद एलर्जी कारक तत्व संक्रमण बढ़ाने की प्रमुख वजह हैं। डाक्टरों के अनुसार कई मरीज यह सवाल कर रहे हैं कि मड़ाई खत्म होने और बारिश होने के बाद भी कंजक्टिवाइटिस के मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.