आंखों में मिर्च झोंककर सराफ से लाखों की लूट, कैश और गहनों से भरा बैग छीना
फिरोजाबाद, जून 13 -- यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में कटरा बाजार के मोहल्ला खतरना में शुक्रवार की रात बदमाशों ने सराफ की आंखों में मिर्च झोंककर करीब 65 लाख की लूट की वारदात की। दुकान बंद कर जा रहे सराफ से बाइक सवार लुटेरे तमंचे के बल पर 1.65 लाख कैश और 450 ग्राम सोने के आभूषण भरा थैला छीनकर भाग गए। वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण, सीओ, एसएचओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एसओजी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। हरिओम वर्मा पुत्र अशर्फीलाल निवासी खतरना की मां काली ज्वैलर्स के नाम से कटरा बाजार हाजी मार्केट के पास आभूषण की दुकान है। वह रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान वह डॉ. कपूर के आवास के पास पहुंचे कि सुनसान गली में पहले से घात लगाए बाइक सवार लुटेरों में से एक ने उनकी आंखों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.