मुक्ति कुमार सिंह, मई 10 -- Bihar Latest News: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले से मानव तस्करी का एक बड़ा और बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 21 मासूम बच्चों और किशोरों को मानव तस्करों के चंगुल से सकुशल रेस्क्यू किया है। इन बच्चों को पढ़ाई और मेडिकल की तैयारी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाया जा रहा था। इस गंभीर मामले में पुलिस ने मौके से ही एक शातिर मानव तस्कर को भी धर दबोचा है, जो इन सभी आदिवासी बच्चों को एक साथ भागलपुर ले जाने की फिराक में था।संदिग्ध हालत में मिले 5 लड़कियां और 16 लड़के आरपीएफ के पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने इस पूरी कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मानव तस्करी और बाल मजदूरी को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के ...