अलीगढ़, अप्रैल 10 -- खैर, संवाददाता। कस्बे में मंगलवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी से लूट कर डाली। सोमना रोड स्थित बरका चौकी के पास बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में ज्वलनशील पाउडर डाला। इसके बाद बाइक में रखा थैला लेकर फरार हो गए, जिसमें एक लाख रुपये व जेवरात रखे थे। पुलिस देररात तक बदमाशों की तलाश में जुटी थी। खैर कस्बे के लक्ष्मीनगर निवासी सोनू राठौर की सोमना रोड पर डायमंड ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार शाम करीब छह बजे वे दुकान बंद कर बाइक से खैर लौट रहे थे। इसी दौरान बरका चौकी के निकट पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में ज्वलनशील पाउडर डाल दिया। इसके चलते उन्हें बाइक रोकनी पड़ी। वे बाइक से उतर गए, तभी मौका पाकर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब सोनू बाइक तक पहुंचे, जो घटनास्थल और बरका चौकी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.