पिथौरागढ़, जनवरी 20 -- पिथौरागढ़। सीमांत में इन दिनों कुछ लोग आंखों में जलन और सूखेपन की समस्या से परेशान हैं। जिला अस्पताल में रोजाना ही ऐसे कई रोगी इलाज कोप पहुंच रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में ओपीडी शुरू होने से पहले ही रोगियों का पहुंचना शुरू हो गया। नेत्र सर्जन डॉ. बीएस टोलिया ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच कर उनका उपचार किया। चिकित्सक ने बताया इन दिनों आंखों में जलन व सूखापन जैसी परेशानी वाले रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बताया मरीजों को दिन में कम से कम दो से तीन बार साफ पानी से अपने आंखों को धोना चाहिए। कहा कि आंखो में ज्यादा परेशानी होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.