आंखों पर भारी पड़ रही प्रचंड गर्मी, एलर्जी के मरीज बढ़े
फतेहपुर, जून 11 -- फतेहपुर। दोआबा में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब लोगों की आंखों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ते धूलकणों के कारण आंखों में जलन, खुजली, लालिमा और पानी आने की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज नेत्र अस्पताल की ओपीडी पहुंच रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में आई-फ्लू (कंजंक्टिवाइटिस) का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। अस्पताल में आई-फ्लू जैसे लक्षणों वाले इक्का-दुक्का मरीज जरूर पहुंच रहे हैं, लेकिन जांच के बाद अधिकांश मामलों में एलर्जी की पुष्टि हो रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ का कहना है कि इन दिनों तापमान लगातार 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाएं आंखों की नमी को प्रभावित कर रही हैं, जिससे एलर्जिक समस्याएं बढ़ रही हैं। धूल और प्रदूषण के संपर्क में आने वाले लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.