संतकबीरनगर, मार्च 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। फागुनी बयार बह रही है। ऐसे में भुनगा कीट खूब उड़ रहे हैं। बगैर चश्मा के चलने वाले लोगों की आंखों में भुनगा कीट पड़ जा रहे हैं और यह कीट आंखों में जख्म पैदा कर दे रहे हैं। वहीं मौसम में बदलाव की वजह से मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मच्छरों से बचने के लिए लोग पंखे का प्रयोग कर रहे हैं। लोग रात में सोते समय सर्द और गर्म मौसम की चपेट में आ जा रहे हैं। इसकी वजह से लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। जिला अस्पताल में बच्चे सर्दी जुकाम से परेशान होकर आ रहे हैं। इसके अलावा आंख में भुनगा कीट लोगों को परेशान कर रहे हैं। आंखों में पड़ने के बाद लोगों उसे रगड़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.