अलीगढ़, मार्च 18 -- हरदुआगंज, संवाददाता। कस्बा हरदुआगंज के रामघाट रोड से एक राशन डीलर की बाइक को अज्ञात चोर उसकी आँखों के सामने से चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बाइक चोरी की तहरीर थाने में दे दी है। पुलिस बाइक की तलाश में जुटी है। पिछले तीन माह में पैठ, मैरिज होम्स, व अन्य जगहों से करीब एक दर्जन वाहन चोरी की वारदातें हो चुकी है। जिनमें से कई पुलिस की डायरी में भी दर्ज हुई मगर ना चोर पकड़े गए और ना ही वाहन बरामद हुए। मंगलवार को थाने से करीब 200 मीटर दूरी पर भगवानदास हास्पीटल के निकट रोड़ी बदरपुर की दुकान पर खड़े कस्बा के राशन डीलर शहजाद आलम की बाइक को उनकी आंखों के सामने से बेख़ौफ़ चोर ले उड़ा। घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई जहां बाइक के निकट शहजाद आलम हेलमेट लगाए खड़े हैं। युवक धीरे धीरे कदम रखते हुए बाइक तक पहुंचता है और बाइक को स्टार्ट कर...