पटना, अगस्त 30 -- ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसायटी और बिहार ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को आंख में बढ़ रहे संक्रमण को रोकने की आधुनिक तकनीक पर चर्चा हुई। इसमें राज्य भर के कई नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हुए। आधुनिक उपचार के साथ संक्रमण के रोकथाम और नियंत्रण पर किए गए शोध को भी साझा किया गया। मौके पर एआईओएस के सचिव डॉ. संतोष होनावर, कोषाध्यक्ष डॉ. मनोज माथुर, सीएससी डॉ. नम्रता शर्मा, बीओएस के अध्यक्ष डॉ. सुनील परमार, सचिव डॉ. सत्यजीत, डॉ. ज्ञान भास्कर व कोषाध्यक्ष डॉ. रंजना कुमार ने नेत्र रोग बचाव और इलाज पर बातें रखीं। डॉ. निलेश मोहन ने आदर्श नेत्र के ऑपरेशन थिएटर की प्रस्तुति दी। डॉ होनावर ने पलक के विभिन्न कैंसर पर प्रकाश डाला। डॉ माथुर ने चिकित्सकों को विधिक मामलों से बचाव का रास्ता बताया। इस मौके पर चिकित्सकों ने कहा...