प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। आंखों के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर है। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) और केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के वैज्ञानिक मिलकर ऐसी नई दवा विकसित करेंगे, जिससे आंखों के संक्रमण का इलाज तेजी और अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा। इस शोध कार्य के लिए वैज्ञानिकों को अनुसंधान राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एएनआरएफ) से लगभग एक करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। ट्रिपलआईटी के अप्लाइड साइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सिंटू कुमार सामंता प्रोजेक्ट के प्रधान अन्वेषक हैं। इसके साथ ही संस्थान के डॉ. अमरेश कुमार साहू और सीडीआरआई के डॉ. राजदीप गुहा इसमें शामिल हैं। डॉ. सामंता ने बताया कि यह परियोजना खास तौर पर आंखों के संक्रमण के उपचार के लिए नए पेप्टाइड्स (अमीनो एसिड की छोटी शृंखला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.