उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव, संवाददाता। जनपद में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम दोबारा शुष्क हो गया है। इन दिनों चल रही धूल भरी हवाएं लोगों की आंखों के लिए मुसीबत साबित हो रही हैं। इससे नेत्र रोग विभाग में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों के मुताबिक अगर सावधानी न बरती गई तो आंखों की पुतलियों को नुकसान हो सकता है। जनपद में बीते दिनों हुई बारिश के बाद तापमान कम हुआ है। हालांकि बीते दो दिनों से दोपहर में चल रही धूल भरी हवाएं लोगों के मुसीबत साबित हो रही हैं। ऐसे में लोगों की आंख में खुजली, लालिमा जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। यही कारण है कि सामान्य दिनों में नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में 100 के आसपास पहुंचने वाले मरीजों की संख्या 200 पार कर चुकी है। इनमें अधिकांश मरीज धूल के कण आंखों में जाने जलन, लालिमा और खुजली जैसी समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.