गंगापार, फरवरी 18 -- सहसों स्थित गेस्ट हाउस में बुधवार को मोतियाबिंद का निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान राहुल केसरवानी ने आंखों के प्रति सचेत रहने के लिए लोगों से गुजारिश किया। वह अपने पिता स्वर्गीय प्यारे लाल की पुण्य स्मृति पर प्रत्येक माह निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 13 वर्षो से लगातार करते आ रहे है। कैंप के माध्यम से लगभग 200 लोगों का निशुल्क जांच श्री सदगुरू सेवा ट्रस्ट, चित्रकूट से आए डाक्टरो की विशेष टीम द्वारा किया गया। जिसमे 25 लोगो को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए भेजा गया। इस मौके पर गणेश बल्लभ द्विवेदी रंजीत यादव, आशीष शुक्ला, दीपक पाल, राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.