नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- मार्केट में कई तरह की आई क्रीम और अंडर आई मास्क मिल जाते हैं। लेकिन, फिर भी काफी सारे लोग इन दिनों घर के नुस्खे और ट्रेडिशनल रेमेडी को फॉलो करने पर फोकस कर रहे हैं। और घी इन दिनों घी को यूज करने का चलन काफी ज्यादा हो गया है। स्किन को सॉफ्ट एंड नरिश करने के लिए घी लगाना सदियों पुरानी प्रथा है और दादी-नानी इसे फॉलो करती चली आ रहीं। घी में हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो स्किन को अंदर तक पोषण देते हैं। आंखों के नीचे की सॉफ्ट और सेंसेटिव स्किन पर भी इसका असर देखने को मिलता है। आयुर्वेद में भी घी को स्किन पर लगाने के फायदे बताए गए हैं।आंखों की नीचे की स्किन होती है सेंसेटिव चेहरे के बाकी हिस्से के अलावा आंखों के नीचे की स्किन काफी सॉफ्ट और पतली होती है। अंडर आई स्किन में ऑयल ग्लैंड्स भी नही होते हैं जिसकी व...