नई दिल्ली, जनवरी 8 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल, नींद की कमी और गलत खानपान की वजह से डार्क सर्कल्स की समस्या आम होती जा रही है। आंखों के नीचे की त्वचा बेहद नाजुक होती है और यहां सबसे पहले थकान और स्ट्रेस के संकेत दिखाई देते हैं। ऐसे में कई लोग महंगे आई क्रीम और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन घरेलू नुस्खे भी सही तरीके से अपनाए जाएं तो असरदार साबित हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है जायफल। जायफल (Nutmeg) सिर्फ एक मसाला ही नहीं, बल्कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। आयुर्वेद में जायफल का इस्तेमाल ब्लड सर्कुलेशन सुधारने और स्किन से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता रहा है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स अक्सर खराब ब्लड फ्लो, पिग्मेंटेशन और थकान की वजह से होते हैं, ऐसे में जायफल...