फिरोजाबाद, दिसम्बर 16 -- फिरोजाबाद। सरकारी अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन के बाद बाजार से दवाएं खरीदने को मजबूर कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ मरीजों में आक्रोश भड़क गया। सोमवार की दोपहर में उन्होंने सीएमएस कार्यालय पर गुस्सा जाहिर करते हुए इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की। मरीजों का आरोप था कि डॉक्टर आंखों के ऑपरेशन के बाद प्राइवेट दवाएं लिख रहे हैं। शिकायती पत्र मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा नवीन जैन को दिए गए शिकायती पत्र में मरीजों का कहना था कि आंखों का ऑपरेशन होने के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें दवाओं की लिस्ट देते हुए बाजार से दवा खरीदने को कहा गया। जब उन्होंने बताया कि उनके पास आयुष्मान कार्ड है तो उन्होंने इसको मानने से इनकार कर दिया। अधिकांश मरीजों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.