आंखों के ऑपरेशन के बहाने वृद्धा की जमीन का बैनामा कराने का आरोप
हरदोई, अगस्त 8 -- हरदोई। आंखों के ऑपरेशन के लिए बेटी के घर आई 71 वर्षीय वृद्धा ने बेटी और दामाद समेत पांच लोगों पर धोखे से कृषि भूमि का बैनामा कराने और बैंक खाते से 6.70 लाख निकालने का आरोप लगाया है। भडेउरा गांव निवासी स्नेहलता पत्नी रामनरेश मिश्रा ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश देने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र के मुताबिक, स्नेहलता 21 जुलाई 2026 को आंखों का ऑपरेशन कराने बेटी रंजना मिश्रा के बुलाने पर आई थीं। उनके साथ ऑपरेशन के लिए बैंक से निकाले गए 52 हजार रुपये भी थे। आरोप है कि बेटी और उसके पति अशोक कुमार मिश्रा ने उपचार कराने के बजाय उन्हें अपने घर में रोक लिया। अशोक ने विजय प्रकाश दीक्षित से संपर्क किया। साजिश के तहत उनकी कृषि भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.