सीवान, फरवरी 28 -- बाजार में मिलने वाले चमकीले सिंथेटिक रंग व अबीर में खतरनाक रसायन होते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग व बालों को ढक कर रखना भी लाभदायक है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद चौधरी ने बताया कि ऐसे रंग आंखों में चले जाने पर लालिमा, सूजन, जलन व अस्थायी दृष्टि समस्या उत्पन्न कर सकते हैं। गंभीर मामलों में कॉर्निया को भी नुकसान पहुंच सकता है। आंखों की सुरक्षा के लिए होली खेलते समय सनग्लासेस पहनें, जो आंखों को रंगों से सुरक्षित रखता है। आंख में रंग जाने पर आंख को जोर से नहीं रगड़ें, तुरंत साफ पानी से 15-20 मिनट तक अच्छी तरह धोएं। रंग खेलने से पहले कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दें, क्योंकि रंग इनके पीछे फंसकर संक्रमण पैदा कर सकते हैं। यदि आंख में जलन, पानी आना या धुंधलापन बना रहे, तो घरेलू उपाय न करें और तुरंत आंख के डॉक्टर के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.