सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- लंभुआ, संवाददाता। समाजसेवा की अनूठी पहल करते हुए सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. आशीष तिवारी ने अपने जन्मदिवस पर 'सेवार्थम नेत्र रथ' का शुभारंभ किया। अपने पैतृक गांव गोथुआ जागीपुर में पहल करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जरूरत मन्द, गरीब एवं असहाय लोगों को निश्शुल्क नेत्र जांच की सुविधा उपलब्ध कराना तथा जरूरतमंदों को मुफ्त चश्मा प्रदान करना है। डॉ. तिवारी ने बताया कि 'सेवार्थम नेत्र रथ' लंभुआ तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगों की आंखों की निश्शुल्क जांच करेगा। जांच के बाद जिन व्यक्तियों को चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें मौके पर ही निश्शुल्क चश्मा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और संसाधनों की कमी के कारण कई लोग समय पर नेत्र परीक्षण नहीं करा पाते, जिससे उनकी दृष्टि संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.