नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल, संवाददाता। मोबाइल स्क्रीन पर अधिक समय बिताने की आदत युवाओं के भविष्य पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जिले में इन दिनों चल रहे पुलिस आरक्षी भर्ती के स्वास्थ्य परीक्षण के परिणाम इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। परीक्षण में अनुत्तीर्ण होने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों में कम दृष्टि की समस्या सामने आ रही है। गुरुवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल में पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुलिस लाइन के एसआई दामोदर कापड़ी ने बताया कि जिले में कुल 141 अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना है। बीडी पांडे अस्पताल और हल्द्वानी के बेस अस्पताल में अब तक 70 अभ्यर्थियों का परीक्षण किया जा चुका है। गुरुवार को बीडी पांडे अस्पताल में 34 अभ्यर्थी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी आंख, कान, हृदय सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.