आंखें हैं सही सलामत, नजर नहीं हैं कमजोर तो भी पटाखे जलाने को लगा लें चश्मा...जानिए क्यों
मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- अगर आप दिवाली की रात पटाखे जलाने का मजा लेने को आतुर हैं तो आंखों पर चश्मा चढ़ा लीजिए....हम ये कोई मजाक नहीं कर रहे..बल्कि, चिकित्सकों की बेशकीमती सलाह को आपके साथ साझा कर रहे हैं। अगर नजर का चश्मा लगाते हैं तो ठीक है, अगर आंखें एकदम सही सलामत हैं नजर बिल्कुल भी कमजोर नहीं है तब भी पटाखे जलाने के लिए चश्मा लगा लीजिएगा। इसलिए कि त्योहार की खुशियां पटाखे जलाने का लुत्फ लेने के साथ बढ़ाने के लिए कुछ जरूरी सावधानियां और एहतियात बरतना जरूरी है। चिकित्सकों ने पटाखे जलाने से पहले आंखों पर प्रोटेक्टिव (सुरक्षात्मक) चश्मा जरूर पहनने को कहा है। हर साल दिवाली पर कई बच्चों और युवाओं की आंखें पटाखे की चिंगारी पड़ने की वजह से चोटिल होने के मामले सामने आने का हवाला देकर आंखों को सुरक्षित कर लेने की जरूरत बताई है। पटाखे की चिंगारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.