मैनपुरी, मार्च 2 -- होली का त्योहार उमंग और उल्लास से खुशियां भर देता है। गुजिया की मिठास और रंगों की मस्ती लोगों को झूमने पर मजबूर कर देती है। होली के त्योहार पर रंगों की मस्ती सेहत के लिए खतरा पैदा कर देती है। इसलिए होली के मौके पर पानी के रंग या सूखे रंगों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। ये रंग आंखों और त्वचा की रंगत पर खतरा बनते हैं। इसके लिए नेत्र रोग विशेषज्ञ और त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। कहा गया है कि लोग होली खेलते समय आंखों और त्वचा को सुरक्षित रखें। होली के त्योहार पर मिलावटी रंगों की भी बिक्री होती है। जो शरीर की त्वचा के लिए अच्छा नहीं है। रंग केमिकलयुक्त होते हैं जो नाजुक त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। शरीर के किसी भी अंग पर ये रंग इस्तेमाल होने के बाद इन्हें हटाने के दौरान त्वचा छिल जाती है।...