आंखें मूंदे बैठा है चुनाव आयोग; फलता सीट पर नतीजे के बीच फायर हुए अभिषेक बनर्जी
नई दिल्ली, मई 24 -- West Bengal: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की फलता विधानसभा सीट पर नतीजे आ चुके हैं। 22 राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने एक लाख से ज्यादा वोटों से यह सीट अपने ना कर ली है। इसी बीच तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने गिनती के दौरान गंभीर विसंगतियों का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस दिनों में करीब 1000 से ज्यादा टीएमसी कार्यकर्ताओं को उनका घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया है। इसके अलावा आचार संहिता लागू होने के बाद भी टीएमसी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की जा रही है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर तृणमूल कांग्रेस सांसद ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, "फलता में आज पुनर्मतगणना हो रही है। आज यहां दोपहर तीन बजे तक ही 21 राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है। 4 मई को इतने बजे तक केवल 2 से 4 राउंड ही हुए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.