नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- निखिल पाठक, नई दिल्ली दिल्ली के करोलबाग में भूमिगत मेट्रो निर्माण के दौरान पेड़ों और हरित क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने पर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता अर्पित भार्गव की शिकायत पर सुनवाई करते हुए अदालत ने डीडीए, डीएमआरसी और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकारी आंखें बंद करके नहीं बैठ सकते हैं। याचिका में अवैध पेड़ कटाई और प्रदूषण से पर्यावरण को हो रहे नुकसान पर कार्रवाई की मांग की गई है।आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकते दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारी इस मामले में आंखें मूंदकर नहीं बैठ सकते हैं। जरूरत के हिसाब से ही च...