पलामू, मार्च 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में रविवार को नव साक्षर भारत अभियान के तहत नव साक्षरों के लिए बुनियादी साक्षरता आकलन एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित होगी। पलामू जिले में 19 हजार नव साक्षर इस परीक्षा में सम्ममिलित होंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पंचायत स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि इस नव साक्षर आकलन परीक्षा में 15 आयु वर्ग के उपर के लोग सम्मिलित होंगे। नव साक्षरों की परीक्षा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षण संस्थान (एनआईओएस) ले रही है। पास होने वाले नव साक्षरों का साक्षर होने का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। नव साक्षरों के परीक्षा लेने के लिए शिक्षक और संबंधित स्कूलों के हेडमास्टरों को केंद्राधीक्षक बनाया गया ह...