आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं हो: सचिव
देहरादून, जून 22 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग (सेवानिवृत्त आईएएस) ने कहा कि डेटा संकलन में विभिन्न व्यावहारिक चुनौतियों के बावजूद आंकड़ों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ)के सचिव डॉ. सौरभ गर्ग ने क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न सर्वेक्षणों की प्रगति की समीक्षा की। सचिव डॉ. गर्ग ने कहा किउन्होंने रेखांकित किया कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में डेटा की महत्वपूर्ण भूमिका है और यही सरकार की सभी जनकल्याणकारी नीतियों का मुख्य आधार बनता है। आंकड़ों के दोहराव को रोकने के लिए उन्होंने अन्य सरकारी विभागों और राज्य सरकारों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.