कानपुर, जून 8 -- कानपुर देहात। एसपी के निर्देश पर जिले में वांछितों व वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अड़तालिस घंटे के अभियान में पुलिस ने 60 आरोपितों को दबोच लिया। इसके साथ ही 37 गुमशुदा व अपहृताओंं को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पकडे़ गए सभी आरोपितों का चालान कोर्ट भेज दिया गया। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपराधों की रोकथाम, खुलासे व वांछितों के साथ ही वारंटियों कीर गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में जिले में चलाए गए धरपकड़ अभियान में अकबरपुर पुलिस ने 12, शिवली पुलिस ने 16, रूरा पुलिस ने 9, सट्टी पुलिस ने 7, डेरापुर व गजनेर पुलिस ने 4-4 वांछितों व वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह रसूलाबाद पुलिस ने 3, रनियां, भोगनीपुर, मंगलपुर, मूसानगर, सिकंदरा पुलिस ने एक 5 एक आरोपित को दबोचकर उनका चालान क...