रांची, मई 6 -- खूंटी, संवाददाता। जिला प्रशासन ने अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करते हुए बुधवार को अड़की प्रखंड के बांदू गांव में छापेमारी की। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर चली कार्रवाई में सात अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके से करीब 2600 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया और 65 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। अभियान के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अवैध कारोबार से जुड़े लोग फरार हो गए। कार्रवाई में अड़की बीडीओ गणेश महतो, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार यादव, उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...